Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Phalit Sarovar

by Raghunandan Prasad Gaur
Sold out
Current price ₹280.00
Original price ₹400.00
Original price ₹400.00
Original price ₹400.00
(-30%)
₹280.00
Current price ₹280.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Paperback
  • ISBN13: 9789353226688
  • Binding: Paperback
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 416
  • Original Price: INR 400.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 154 grams
  • BISAC Subject(s): Astrology / General

प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य में घटित होनेवाली शुभाशुभ घटनाओं को जानने की जिज्ञासा रहती है। यही कारण है कि आज की शिक्षित युवकों में भी ज्योतिष के अध्ययन के प्रति रुचि जाग्रत् होती जा रही है।विद्वान् लेखक की पहली पुस्तक ‘आधुनिक ज्योतिष’ बड़े-बड़े ज्योतिर्विदों के लिए भी वैज्ञानिक आधार सिद्ध हो चुकी है। प्रस्तुत है, ज्योतिष के फलित पक्ष पर लिखी गई उनकी एक और प्रामाणिक रचना, जिसमें उन्होंने राशियों, ग्रहों एवं भावों की शुभाशुभता, भावात् भावम् के सिद्धांत, सुदर्शन पद्धति, ग्रह दृष्टि भेद आदि अनेक जटिल प्रकरणों के अतिरिक्त ज्योतिष के एक सौ इक्कीस महत्त्वपूर्ण फलित सूत्रों को भी अनेक व्यक्तियों की जन्मकुंडलियों द्वारा सिद्ध किया है; साथ ही विभिन्न लग्नों की कुंडलियों में राशियों, भावों तथा ग्रहों के आधार पर विवेचन करते हुए प्रत्येक भाव से संबंधित अनेक विशिष्ट योग भी प्रस्तुत किए हैं, जिससे पुस्तक की उपयोगिता कई गुना बढ़ गई है।प्रस्तुत पुस्तक में प्रयास किया गया है कि पाठक निश्चित सिद्धांतों के आधार पर स्वयं अपनी जन्मकुंडली का अध्ययन कर अपनी जिज्ञासा शांत रख सकें।

रघुनन्दन प्रसाद गौड़प्रख्यात ज्योतिर्विद्। सन् 1986 में शिक्षक दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल, राजस्थान द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किए गए। उन्होंने पुरातन ज्योतिषीय सिद्धांतों व सूत्रों को सरल रूप प्रदान करते हुए ज्योतिष जगत् को अनेक बहुमूल्य रत्न अर्पित किए। उनके द्वारा रचित मौलिक ज्योतिषीय ग्रंथ ‘आधुनिक ज्योतिष’, ‘फलित सरोवर’, ‘जन्मपत्री रचना में त्रुटियाँ क्यों’, ‘नाक्षत्र ज्योतिष’, ‘दांपत्य जीवन और ज्योतिष’ तथा ‘स्त्री जातक दर्पण’ न केवल देश-विदेश में लोकप्रिय हुए अपितु उत्कृष्ट ज्योतिर्विदों के लिए वरदान सिद्ध हुए। इन्हीं विशिष्टताओं के फलस्वरूप उनके ग्रंथ अनेक विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में सम्मानजनक स्थान मिला। ज्योतिष के विभिन्न पक्षों पर लगभग दो सौ शोधपरक लेख प्रकाशित होकर चर्चित हुए। अनेक पुरस्कारों-सम्मानों से अलंकृत।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us