
Rajnitik Siddhant
Ships in 1-2 Days
Free Shipping in India on orders above Rs. 500
Ships in 1-2 Days
Free Shipping in India on orders above Rs. 500
प्रस्तुत पुस्तक राजनीतिक सिद्धांत विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम पर आधारित है। यह एक मौलिक ग्रन्थ है जिसे दस खंडों में बाँटा गया है। इसके अंतर्गत एक भूमिका लिखी गई है, जो सम्पूर्ण पुस्तक का सार है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित सिद्धांतों का वर्णन किया गया है। यथा-राजनीति क्या है? उदारवादी एवं मार्क्सवादी दृष्टिकोण, परिभाषा, अध्ययन-पद्धतियां, राज्य, राज्य की उत्पत्ति के सिद्धांत, संप्रभुता, बहुलवाद, कानून, स्वतन्त्रता, समानता, प्रजातंत्र, राजनीतिक दल, दबाव समूह, जनमत, शक्ति-अवधारणा, सत्ता आदि। नए उपागम के अन्तर्गत-व्यवहारवाद, राजनीतिक व्यवस्था, संरचनात्मक-कार्यात्मक उपागम और समूह सिद्धांत का समावेश किया गया है। इस पुस्तक में व्यक्तिवाद, आदर्शवाद, मार्क्सवाद, फेबियन समाजवाद, फाजीवाद और गाँधीवाद पर भी प्रकाश डाला गया है एवं राजनीतिक संस्कृति, सम्पत्ति, नागरिकता तथा समाज जैसे नये अध्यायों को जोड़ा गया है। सभी अध्यायों के अंत में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का समावेश किया गया है। इसमें आई. ए. एस. (पी.टी.) के प्रश्नों का भी समावेश किया गया है। एक ग्रंथावली भी अन्त में समाविष्ट की गई है जिससे शोध-विद्वानों को मदद मिलेगी।