Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Ram Darash Mishr Ki Srijan Yatra

by Dr. Mahavir Singh Chauhan
Save 35% Save 35%
Current price ₹147.00
Original price ₹225.00
Original price ₹225.00
Original price ₹225.00
(-35%)
₹147.00
Current price ₹147.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789350001202
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 157
  • Original Price: INR 225.0
  • Language: Hindi
  • Edition: 2nd Edition
  • Item Weight: 300 grams
  • BISAC Subject(s): Linguistics / General

रामदरश मिश्र की सृजन-यात्रा - 'रामदरश मिश्र की सृजन-यात्रा' के लेखक डॉ. महावीर सिंह चौहान प्रगतिशील दृष्टि के प्रखर समीक्षक हैं। इनकी प्रगतिशील दृष्टि किसी भी रचना के केन्द्र में स्थित मानवीय या अमानवीय सरोकारों को बहुत गहराई से पहचान लेती है और उसके आस-पास बुने गये संवेदनालोक तथा संरचना का प्रभावशाली आकलन करती है। उनकी प्रगतिशीलता गहरी साहित्यिक समझ से अनुशासित है। रामदरश मिश्र उनके प्रिय लेखकों में से है क्योंकि उनके साहित्य में वे बुनियादी तौर पर प्रगतिशील मानवीय दृष्टि की उपस्थिति तो पाते ही हैं, लोक जीवन के विस्तार और घनत्व में निर्मित संवेदना का वैविध्य और गहनता भी पाते हैं, साथ ही उन्हें उनकी संरचना में अद्भुत सहजता और खुलापन दिखाई पड़ता है। ईमानदार और समझदार समीक्षक जहाँ अपनी पसन्द का रचनाकार पा लेता है, वहाँ उसकी समीक्षा में गहरी प्रभविष्णुता आ जाती है, प्रस्तुत कृति इसका उदाहरण है। रामदरश मिश्र ने कई विधाओं में मूल्यवान लेखन किया है। डॉ. महावीर सिंह चौहान ने इस पुस्तक में उनकी बहुआयामी सृजन-यात्रा की बड़े मन से यात्रा की है। उनकी सारी रचनाओं से अपने-अपने रंग की पहचान करते हुए, उनकी मूलभूत चेतना और दृष्टि से एक लय का सन्धान किया है।

डॉ. महावीर सिंह चौहान - जन्म : 1937 ई.।स्थान : फ़र्रुखाबाद का एक छोटा-सा गाँव पट्टीया छेदा सिंह।शिक्षा : एम.ए., पीएच.डी.।प्रखर आलोचक और कवि।लेखन : नयी कविता की प्रबन्ध चेतनादयाराम और उसकी हिन्दी कविता संक्षिप्त दयाराम सतसई कवि रामदरश मिश्र (सम्पादन)।अनुवाद : उमाशंकर जोशी की रचना महाप्रस्थान। गुजराती की अनेक कविताओं, कहानियों आदि का हिन्दी में अनुवाद।विविध पत्र-पत्रिकाओं में हिन्दी और गुजराती की साहित्यिक प्रवृत्तियों पर 50 से अधिक शोध व समीक्षापरक लेखों का प्रकाशन|

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us