Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Sanchar Ke Mool Siddhant

by Omprakash Singh
Save 30% Save 30%
Current price ₹455.00
Original price ₹650.00
Original price ₹650.00
Original price ₹650.00
(-30%)
₹455.00
Current price ₹455.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789386863614
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Lokbharti Prakashan
  • Publisher Imprint: LokBharti Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 303
  • Original Price: INR 650.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 560 grams
  • BISAC Subject(s): General

संचार एक आधारभूत सामाजिक विज्ञान है। इसी से जुड़कर समस्त सामाजिक विज्ञान अपनी विकास यात्रा में है। संचार को हम सामाजिक विज्ञानों एवं धरती के समस्त ज्ञान की प्राणवायु भी कह सकते हैं। यह पुस्तक संचार के प्रकार, प्रक्रिया तथा विविध सिद्धान्तों पर केन्द्रित है। संचार और अन्य सामाजिक विज्ञानों के परस्पर सम्बन्धों का विस्तृत विवेचन प्रथम बार इस पुस्तक में प्रस्तुत है। संचार के क्षेत्रा एवं उपयोगिता के विवेचन के साथ-साथ संचार के विभिन्न प्रकारों का व्यापक वर्णन भी इसमें है। इस पुस्तक की सहायता से अध्येता आभ्यन्तर संचार, अन्तर्वैयक्तिक संचार, समूह संचार एवं जनसंचार के अतिरिक्त ग्रामीण तथा परम्परागत संचार के सम्बन्ध में भी व्यापक दृष्टि का विकास कर सकता है। उक्त आधारभूत तथ्यों के ज्ञान के साथ-साथ इस पुस्तक के द्वारा भारतीय संचार सिद्धान्त का भी ज्ञान सरलतापूर्वक मिल सकता है। यह पुस्तक संचार एवं पत्राकारिता के अध्येताओं के अतिरिक्त भाषा-विज्ञान, मानवशास्त्रा तथा अन्य सामाजिक विज्ञानों के अध्येताओं के लिए उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है। इस पुस्तक की सहायता से संचार को समग्र रूप में समझा तथा आत्मसात् किया जा सकता है। उक्त विशेषताओं के कारण यह पुस्तक संचार के अध्येताओं के लिए उपयोगी एवं महत्वपूर्ण सिद्ध होगी, ऐसी धारणा एवं विश्वास के साथ इस पुस्तक को आपके बीच प्रस्तुत करते हैं।

प्रो. ओमप्रकाश सिंह जन्म: 30 नवम्बर, 1959, जनपद जौनपुर (उ.प्र.)शिक्षा: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से एम.जे., एम.ए., (राजनीति विज्ञान), डिप्लोमा योग, नेपाली, फोटोग्राफ्री एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण तथा पी-एच.डी. उपाधियाँ।सम्प्रति: प्रोफेसर एवं निदेशक, मालवीय पत्राकारिता संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी (उ.प्र.)प्रमुख प्रकाशन: ‘संचार माध्यमों का प्रभाव’ पर पी-एच.डी. उपाधि एवं पाँच दर्जन से अधिक मौलिक शोध पत्रा प्रकाशित। ‘भारतीय शोध पद्धति’, (भारतीय संचार सिद्धान्त सहित) सात पुस्तकें प्रकाशित।पुरस्कार: जे.आर.एफ. एवं भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, पत्राकारिता एवं जनसंचार पुरस्कार-2002, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार।गतिविधियाँ: प्रवक्ता, सामाजिक विज्ञान विभाग, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय। संवाददाता-हिन्दुस्तान समाचार संवाद समिति, सनराइज, सहायक संपादकµरूरल इंटीग्रेशन (का.हि.वि.वि.), संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कार्यक्रम अधिकारी। आकाशवाणी/दूरदर्शन के कार्यक्रम अधिकारी पद पर नियुक्ति, लोकसभा सचिवालय द्वारा संचालित 15वें संसदीय कार्य-प्रक्रिया बोध पाठ्यक्रम में प्रतिभागिता एवं कई पत्रिकाओं में संयोजक-संपादक एवं संपादकीय सहयोगी के रूप में कार्य।संचार एवं पत्राकारिता की कई कार्यशालों में प्रतिभागिता, कई राष्ट्रीय का संयोजन, आकाशवाणी से कई व्याख्यान प्रसारित, साप्ताहिक एवं पाक्षिक समाचार पत्रों में स्तम्भ लेखन।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us