
Sanyukt Rashtrasangh
Ships in 1-2 Days
Free Shipping in India on orders above Rs. 500
Ships in 1-2 Days
Free Shipping in India on orders above Rs. 500
संयुक्त राष्ट्रसंघ का अध्ययन वर्तमान समय में अत्यन्त आवश्यक है। संयुक्त राष्ट्रसंघ लगभग 55 वर्षों से विश्व में शान्ति बनाये रखने में सफल हुआ है और मानवता के कल्याण के लिए निरन्तर कार्यरत है। इस पुस्तक में संयुक्त राष्ट्रसंघ की उपलब्धियों पर और उसके कार्य करने की विधियों पर तथा उसके विभिन्न अंगों पर प्रकाश डाला गया है। अंग्रेजी भाषा में इस विषय पर सभी देशों में पुस्तकें उपलब्ध हैं परन्तु हिन्दी भाषा में ऐसी कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं है जो विद्यार्थियों और जनसाधारण व्यक्तियों के लिए उपयोगी हो। इस पुस्तक में संयुक्त राष्ट्रसंघ का पूर्ण वर्णन करते हुए इस बात का ध्यान रखा गया है कि यह पुस्तक महाविद्यालय के विद्यार्थियों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों तथा इस विषय में रूचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। विषय सूचीः संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना; संयुक्त राष्ट्रसंघ के उद्देश्य एवं संगठन; संयुक्त राष्ट्रसंघः महासभा या साधारण सभा; संयुक्त राष्ट्रसंघ की सदस्यता; सुरक्षा परिषद्, संयुक्त राष्ट्रसंघः आर्थिक-सामाजिक परिषद्; संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशिष्ट अभिकारण; अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय; अन्तर्राष्ट्रीय कानून; सचिवालय; संयुक्त राष्ट्रसंघ व क्षेत्रवाद; संयुक्त राष्ट्रसंघ और शान्तिपूर्ण समाधान की प्रक्रियाएँ; संयुक्त राष्ट्रसंघ के राजनीतिक कार्य; संयुक्त राष्ट्रसंघ और मानव अधिकार; राष्ट्रसंघ और संयुक्त राष्ट्रसंघ की तुलना; संयुक्त राष्ट्रसंघ के चार्टर संशोधन की समस्या; विश्व शान्ति और विश्व सरकार की धारणा; विश्व सरकार।