Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Sarmaya Kaifi Aazmi Samagra

by Kaifi Aazmi
Save 35% Save 35%
Current price ₹257.00
Original price ₹395.00
Original price ₹395.00
Original price ₹395.00
(-35%)
₹257.00
Current price ₹257.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789352293179
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 249
  • Original Price: INR 395.0
  • Language: Hindi
  • Edition: 4th Edition
  • Item Weight: 400 grams
  • BISAC Subject(s): General

सरमाया, कैफ़ी आज़मी - उर्दू साहित्य में कैफ़ी आज़मी का व्यक्तित्व किसी परिचय का मोहताज नहीं। इसी अर्द्धशताब्दी के भयानक वातावरण में वह और उनकी शायरी कठिन परीक्षा से गुज़री है। कभी अवसरवादियों ने उन पर उँगलियाँ उठाई तो कभी धर्म के नाम पर कट्टरपन्थियों ने उन पर हमले किये। कभी प्रगतिशील विचारधारा के विरोधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया तो कभी आधुनिकता के ठेकेदारों ने उन पर ख़ाक उड़ायी। क़ानून के रखवालों ने उन पर पाबन्दी लगायी, और प्रगतिशील विचारधारा के आलोचकों तथा लेखकों ने भी उनके साथ न्याय नहीं किया। इसके बावजूद कैफ़ी आज़मी अपने ज़मीर और फ़न के प्रति ईमानदारी और खुलूस का रवैया अपना कर अपनी रंगारंग महान सभ्यता, राजनीति का शिकार होती हुई अपनी मज़लूम परन्तु जीवित भाषा और उसके साहित्य की क़ाबिले-कद्र रिवायत और अपने युग के इन्सान की आवाज़ बन गये। 'सरमाया' उनके जीवन भर की पूँजी है।

कैफ़ी आज़मी - कैफ़ी आज़मी प्रगतिशील उर्दू कवियों में सबसे अलग हैं। उनकी कविताओं में एक ओर सामाजिक एवं राजनैतिक जागरूकता का समावेश है तो दूसरी ओर हृदय की कोमलता भी है। इसी कारण युवावस्था के समय से ही पूरे देश में मुशायरों' के माध्यम से उनके लाखों प्रशंसक हैं।कैफ़ी आज़मी उत्तर प्रदेश के ज़िला आज़मगढ़ के मजवा गाँव में पैदा हुए। उन्होंने इलाहाबाद और लखनऊ से शिक्षा प्राप्त की। उनके पाँच कविता-संग्रह अब तक प्रकाशित हो चुके हैं :1. झंकार (1943)2. आख़िर-ए-शब (1947)3. आवारा सजदे (1973)4. मेरी आवाज़ सुनो (फ़िल्मी गीत-1974)5. सरमाया (1992)कैफ़ी आज़मी को विभिन्न संस्थाओं से पुरस्कार मिल चुके हैं :1. उ. प्र. उर्दू अकादेमी पुरस्कार 2. साहित्य अकादेमी पुरस्कार3. सोवियत लैण्ड नेहरू पुरस्कार4. लोटस पुरस्कार5. ग़ालिब पुरस्कारकैफ़ी आज़मी प्रसिद्ध कलाकारों के परिवार में से हैं। उनकी पत्नी शौकत आज़मी और पुत्री शबाना आज़मी का नाम देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों में लिया जाता है।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us