Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Super Ameer Banne Ki Master Key

by Napoleon Hill
Sold out
Current price ₹280.00
Original price ₹400.00
Original price ₹400.00
Original price ₹400.00
(-30%)
₹280.00
Current price ₹280.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789350485903
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 216
  • Original Price: INR 400.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 284 grams
  • BISAC Subject(s): General

छ लोग धन कमाने का आसान सा रास्ता पाना चाहते हैं, ऐसा कि जिसमें कुछ भी न करना पड़े। और ऐसा लगभग सभी चाहते हैं। परंतु ऐसा कोई फॉर्मूला नहीं है कि कुछ भी किए बिना काफी कुछ हाथ लग जाए; लेकिन एक रास्ते से धन कमाने का गुण हासिल होना निश्‍च‌ित है और यह मास्टर चाबी से मिल सकता है।यह मास्टर चाबी ऐसा अमोघ यंत्र है, जिसे धारण करनेवाला इससे सभी समस्याओं के समाधान का दरवाजा खोल सकता है। इसकी जादुई ताकत का अंदाजा इसे हासिल करने पर ही लग सकता है। इससे वे तौर-तरीके मालूम हो जाते हैं, जिनसे किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति, असफलता, निराशा, गलती, गलत निर्णय और पहले की पराजय को अनमोल उपलब्धि में तब्दील किया जा सकता है।निराशा को आशा में बदलनेवाली यह चाबी ऐसा फॉर्मूला है, जिसे घुमाकर विवेक का अकूत भंडार मिल सकता है। इस भरोसेमंद उपाय से विनम्र लोग पैसा, ताकत, नाम, शोहरत सब हासिल कर सकते हैं। यह हताशा में समय से पहले बूढ़े नजर आनेवाले युवकों में नई ऊर्जा, जोश और उत्साह भर देता है।धनकुबेर की बात करते समय दिमाग में हमेशा यह बात रहती है कि इसे हासिल करनेवालों ने अपने हिसाब से जीवन को ऐसे ढर्रे पर ढाला, ताकि जीवन प्रसन्नता से भरा रहे।धनकुबेर बनने के व्यावहारिक सूत्र बताती एक अत्यंत विचारशील पुस्तक, जो केवल धन को ही नहीं अपितु आपसी संबंधों, सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदना एवं जीवन में अनुशासन को भी बराबर का महत्त्व देती है।

नेपोलियन हिल सन् 1883 में वर्जीनिया में पैदा हुए। बड़े व्यवसायियों के सलाहकार, लेक्चरर और लेखक के रूप में सफल तथा लंबा कॅरियर बिताने के बाद सन् 1970 में उन्होंने दुनिया से विदा ली।‘सोचो और धनी बनो’ उनके लेखक-जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण पड़ाव रहा, जो पुस्तक सार्वकालिक बैस्टसैलर साबित हुई। दुनिया भर में इस पुस्तक की डेढ़ करोड़ प्रतियाँ बिक चुकी हैं।ऑर्थर आर. पेल ने ‘थिंक ऐंड ग्रो रिच’ (सोचो और धनी बनो) का संशोधन किया। उन्होंने प्रबंधन, मानवीय संबंध और कॅरियर योजना पर कई पुस्तकें और लेख लिखे हैं। उनकी पुस्तकों में प्रसिद्ध हैं—‘दि कंप्लीट इडियट्स गाइड टू मैनेजिंग पीपल’ और ‘दि कंप्लीट इडियट्स गाइड टू टीम बिल्‍ड‌िंग’।‘दि मास्टर की टू रिचेज’ और ‘दि मैजिक लैडर’ जैसी किताबों का संशोधन करनेवाली पैट्रिशिया जी. होरान न्यूयॉर्क बुक ऐंड मैगजीन, पब्लिशिंग से 30 वर्षों तक जुड़ी रही हैं और साथ ही पुरस्कृत लेखिका, संपादक, कॉपीराइटर और नाटककार भी हैं। उन्होंने ‘ब्रेक थ्रू’ में बतौर संपादक काम किया। इस त्रैमासिक पत्रिका ‘ब्रेक थ्रू’ का प्रकाशन एक संयुक्‍त राष्‍ट्र गैर सरकारी संगठन द्वारा सन् 1973 में शुरू किया गया, जिसमें विश्‍व भर की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में सामग्रियाँ प्रकाशित होती हैं। पैट्रिशिया ने ‘177 फेवरेट पोयम्स फॉर चिल्ड्रेन’ और ‘हाइती : वाइब्रैंट लैंड ऑफ जॉय एंड सोरो’ जैसी पुस्तकें भी लिखी हैं।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us