Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Swasthaya Ke Rakhwale

by Prem Pal Sharma
Sold out
Current price ₹175.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
Original price ₹250.00
(-30%)
₹175.00
Current price ₹175.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9788188267408
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 164
  • Original Price: INR 250.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 200 grams
  • BISAC Subject(s): General

संसार में एक से बढ़कर एक बहुमूल्य चीजें हैं; परंतु उनमें एक चीज जो सबसे अनमोल है, वह है—स्वास्थ्य। जीवन की सार्थकता स्वास्थ्य से है। स्वास्थ्य जैसे अमूल्य रत्न को एक बार खोकर पुन: प्राप्त करना बड़ा कठिन हो जाता है। अत: स्वास्थ्य की रक्षा करना परम आवश्यक है।प्रकृति ने मानव को स्वस्थ पर्यावरण के साथ-साथ अनेक बहुमूल्य उपहार भी दिए हैं। ये उपहार हैं—फूल, फल, शाक, सब्जी और मसाले। अपने दैनिक जीवन में हम इनका उपयोग किसी-न-किसी रूप में अवश्य करते हैं; लेकिन मात्र जीभ के स्वाद के लिए ही। परंतु क्या आपने कभी सोचा है कि इनमें कितने अधिक रोगनाशक और औषधीय गुण विद्यमान हैं? यदि हम सब इनके बारे में जानकारी रखें तो दैनिक जीवन में होनेवाली बहुत सी बीमारियों के उपचार के लिए चिकित्सकों और डॉक्टरों के पास दौड़ना न पड़े, उनकी मोटी-मोटी फीस शायद न भरनी पड़े।प्रस्तुत पुस्तक ‘स्वास्थ्य के रखवाले’ में हर घर-परिवार में सहज-सुलभ शाक-सब्जी और मसालों का सांगोपांग वर्णन है। प्रत्येक के गुण, उपयोग के साथ-साथ औषधीय उपयोग बताए गए हैं। ये नुस्खे घरेलू चिकित्सा के मुख्य अंग हैं, जो रोग को दबाते नहीं, बल्कि धीरे-धीरे उसका समूल नाश कर देते हैं।स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं जिज्ञासु प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत उपयोगी एवं पठनीय पुस्तक।

प्रेमपाल शर्माजन्म : 5 जुलाई, 1963 को बुलंदशहर (उ.प्र.) के मीरपुर-जरारा गाँव में। शिक्षा : बी.ए. (ऑनर्स), एम.ए. (दिल्ली विश्‍वविद्यालय, दिल्ली)। कृतित्‍व : प्रारंभ में छोटे-बड़े लगभग दर्जन भर समाचार-पत्रों में प्रूफ-संशोधन एवं संपादन कार्य। विश्‍व-प्रसिद्ध वनस्पतिविद‍् एवं वन्यजीव विज्ञानी डॉ. रामेश बेदी के सान्निध्य में कई वर्षों तक शोध सहायक के रूप में कार्य एवं वनस्पति कोश (छह खंड) का सफल संपादन। अब तक चिकित्सा एवं अन्य विधाओं की सैकडो़ं पुस्तकों का संपादन। आयुर्वेद एवं घरेलू चिकित्सा पर पत्र-पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित। प्रकाशन : ‘संक्षिप्‍त हिंदी-अंग्रेजी कोश’, ‘जीवनोपयोगी जड़ी-बूटियाँ’, ‘निबंध, पत्र एवं कहानी लेखन’, ‘सुबोध हिंदी व्याकरण’। संप्रति : आयुर्वेद पर शोध एवं स्वतंत्र लेखन।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us