Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Swatantrata Sangharsh Aur Bharat Kee Sanrachana (1883-1984 Ke 75 Bhashnon Mein)

by Dr. Fanish Singh
Save 35% Save 35%
Current price ₹972.00
Original price ₹1,495.00
Original price ₹1,495.00
Original price ₹1,495.00
(-35%)
₹972.00
Current price ₹972.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789352296644
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 382
  • Original Price: INR 1495.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 800 grams
  • BISAC Subject(s): History / General

अंग्रेज़ो भारत छोड़ो' की गूंज के बीच जिस व्यक्ति ने होश सँभाला हो, जिसके परिवार के लोग मातृभूमि की आजादी के लिए शहीद हुए हों, उसके व्यक्तित्व और आचार-विचार पर रचनात्मक प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।इस पुस्तक में भारतीय उपमहाद्वीप, जो बदकिस्मती से तीन हिस्सों में बँट गया है, के ऐसे पचहत्तर महत्त्वपूर्ण विद्वानों के चुने हुए महत्त्वपूर्ण आलेखों को डॉ. फणीश सिंह पेश कर रहे हैं जिन्होंने सुदृढ़ समाज और आत्म सम्मानी हिन्दुस्तान का सपना देखा था और देश के नव-निर्माण में अपनी सलाहियतों का भरपूर इस्तेमाल किया है इन महापुरुषों के विचार महज उनके विचार ही नहीं हैं, वे हिन्दुस्तान में चल रही विभिन्न विचारधाराओं के प्रतीक भी हैं इन्हें पड़कर आज़ादी की लड़ाई के अनेक पहलुओं की सुधी पाठकों को विस्तारित जानकारी मिलेगी। यहाँ अगर राजनेता और दार्शनिक अपना विचार व्यक्त करते मिलेंगे तो रवीन्द्रनाथ टैगोर और नजरूल इस्लाम जैसे कवि देशभक्ति और मानवीय मूल्यों की वकालत करते मिलेंगे।ह्वेनसांग, फाह्यान, मेगास्थनीज, इब्ने बतूता और अफनासी निकितीन जैसे विद्वानों ने यहाँ के ज्ञान भंडारों से लाभ उठाया और दुनिया के अनेक देशों में हमारे वैभव की दास्तानें पहुँचाई। फणीश जी ने उन देशों के साथ यूरोप के अनेक देशों और इस्लामी संस्कृति के केन्द्र रहे समरकन्द, बुखारा, ताशकन्द और फरगना जाकर वहाँ और यहाँ के समाज पर परस्पर प्रभाव के अध्ययन की भी कोशिश की है। डॉ. फणीश सिंह ने इस पुस्तक के परिचय में आजादी की लड़ाई के लम्बे इतिहास के उतार-चढ़ाव की दास्ताँ पर तफसीली रोशनी डाली है। संकलित आलेख और पुस्तक परिचय पर नजर डालने वाले को हिन्दुस्तान की आज़ादी और उससे जुड़ी महत्त्वपूर्ण घटनाओं की भी भली-भाँति जानकारी हो जायेगी।

डॉ. फणीश सिंहजन्म 15 अगस्त 1941 को ग्राम नरेन्द्रपुर जिला सिवान में 15 वर्ष की आयु में प्रयाग हिन्दी साहित्य सम्मेलन से 'विशारद' की परीक्षा पास की। तत्पश्चात एम.ए., बी. एल. करने के बाद पटना उच्च न्यायालय में 1967 से वकालत आरम्भ की। छात्र जीवन से ही हिन्दी से अनुराग था और इनके अनेक लेख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। भारतीय प्रतिनिधि के रूप में 1983 में मास्को और 1986 में कोपेनहेगन विश्व शान्ति सम्मेलन में शामिल हुए। अखिल भारतीय शान्ति परिषद के सदस्य के रूप में चीन की यात्रा की अब तक 5 महाद्वीपों के 65 देशों की यात्रा कर चुके हैं जिसमें सारा यूरोप, अमेरिका, जापान आदि शामिल है मास्को, इंग्लैंड एवं जर्मनी की अनवरत यात्राएं की। यात्राओं के क्रम में रेडक्रास सोसायटी में सामाजिक कार्य के लिए जेनेवा गये। अपनी पुस्तक गोर्की और प्रेमचन्द के कथा-साहित्य के लेखन के सम्बन्ध में गोर्की के गाँव रूस के निजनीनवगिरोड गये। अपनी पुस्तक 'दक्षिण पूर्व एशिया पर भारतीय संस्कृति का प्रभाव के लिए दक्षिण पूर्व एशिया के 12 देशों की गहन यात्रा की।अन्तराल में पीएच.डी. करने के पश्चात् लेखन में सक्रिय। अब तक भारतीय ज्ञानपीठ, राजकमल प्रकाशन एवं वाणी प्रकाशन से इनकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित । हिन्दी साहित्य के अतिरिक्त सामाजिक विषयों पर लेखन। इधर यात्रा - वृत्तान्त पर लेखन कार्य जारी जिसमें चीन पर सराहनीय पुस्तक का प्रकाशन। वाणी प्रकाशन द्वारा इनकी पुस्तक 'दक्षिण पूर्व एशिया पर भारतीय संस्कृति का प्रभाव' का प्रकाशन हाल ही में हुआ है।भारतीय सांस्कृतिक सम्बद्ध परिषद (I.C.C.R) के सलाहकार समिति के सदस्य। AIPSO के बिहार राज्य परिषद के महासचिव राज्य की अनेक सांस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारी। 'कौमी एकता सन्देश' के सम्पादक ।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us