Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Talash Sahil Ki

by Mohammad Ali 'Sahil'
Save 35% Save 35%
Current price ₹260.00
Original price ₹399.00
Original price ₹399.00
Original price ₹399.00
(-35%)
₹260.00
Current price ₹260.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789357757478
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 136
  • Original Price: INR 399.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 250 grams
  • BISAC Subject(s): N/A

तलाश साहिल की मोहम्मद अली 'साहिल' का 10 बरस में तीसरा शेरी मजमूआ है। पुलिस जैसे सख़्तगीर महकमे में अपनी मन्सबी ज़िम्मेदारियाँ निभाने के साथ-साथ शेर-ओ-अदब से बे-पनाह लगाव और ख़िदमत-ए-शेर-ओ-अदब का जज़्बा जो साहिल के सीने में एक तलातुम की सूरत में रक्स करता रहता है उसकी सताइश बरहाल लाज़िम है। मेरे साबिक़े में बहुत कम ऐसे लोग हैं जो अपने शौक़ को जुनून की हद तक परवरिश करने का अज़्म रखते हैं और हमा-वक़्त बेहतर से बेहतर की सिम्त सफ़र करने पर कमर बस्ता रहते हैं।इस शेरी मजमूए में जगह-जगह ऐसे एहसासात, मुशाहिदात और तजरबात अशआर की शक्ल में बिखरे हुए हैं जिनसे साहिल के मिज़ाज को बा-आसानी समझा जा सकता है। ज़िन्दगी के नशेब-ओ-फ़राज़, तलख़ियाँ, मसर्रतें सब उनकी आँखों के सामने हैं, जिन्हें शेरी पैकर में ढालकर वह अपने इज़हार का वसीला करते हैं।उनके अशआर उनकी फ़िक्र की वुस्अत की तरजुमानी करते हुए क़ारिईन को आमादा करेंगे कि उनका ये शेरी मजमूआ पढ़ा जाना चाहिए और इसे बुकशेल्फ़ की ज़ीनत नहीं बल्कि अपने सिरहाने की ज़रूरत बना के रखा जाये।मुझे उम्मीद-ए-कामिल है पिछले मजमूओं की तरह उनका ये मजमूआ भी क़ारिईन के दिलों को राहत और आँखों को चमक अता करेगा और उनके आइन्दा शेरी कारनामे का मुन्तज़िर बना देगा।नेक ख़्वाहिशात के साथ ।-इंजी. वासिफ़ फ़ारूक़ी

मोहम्मद अली 'साहिल' का जन्म 12 अगस्त, 1964 को क़स्बा-बाबरपुर, जनपद इटावा, उ.प्र. में हुआ। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान के साथ ही जनता महाविद्यालय, अजीतमल, इटावा से आपने बी.एससी. (कृषि) में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 1990 से आपने उ.प्र. पुलिस विभाग में गोपनीय सहायक पद से सेवा प्रारम्भ की तथा वर्तमान में लखनऊ में निरीक्षक (गोपनीय) के पद पर कार्यरत हैं।बचपन से ही संगीत व साहित्य के प्रति लगाव ने कालान्तर में आपको मशहूर शायर बना दिया। पुलिस की नौकरी और शायरी दो मुखतलिफ़ राहों का सफ़र है परन्तु आप अपनी लगन व परिश्रम से दोनों राहों पर मज़बूती से चल रहे हैं। पुलिस विभाग द्वारा आपको वर्ष 2005 में सराहनीय सेवा सम्मान एवं वर्ष 2019 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाज़ा जा चुका है।वर्ष 2012 में आपका ग़ज़ल-संग्रह पहला कदम एवं वर्ष 2014 में किरदार प्रकाशित हो चुका है तथा इन दोनों पुस्तकों को उत्तर प्रदेश राजकीय कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा फ़िराक़ गोरखपुरी व अकबर इलाहाबादी सम्मान (51-51 हज़ार रुपये की धनराशि सहित) हेतु चयनित कर इन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई महत्त्वपूर्ण सम्मान यथा-युवा रत्न, अवध गौरव, साहित्य जवाहर, ह्यूमन एवार्ड, काव्य मनीषी, सृजन स्वर्ण, शान-ए-उत्तर प्रदेश, रोटरी वर्ल्ड पीस एवार्ड, वरिस-ए-अवध, लखनऊ सेवा रत्न, यू.पी. गौरव, समाज सेवा रत्न, रवीन्द्रनाथ टैगोर, अवध कोहिनूर, साहित्य श्री व उत्तर प्रदेश गौरव जैसे अनेक सम्मान आपको प्राप्त हो चुके हैं। आपके साक्षात्कार व रचनाओं को देश की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं/रेडियो/दूरदर्शन व सोशल मीडिया आदि पर प्रकाशित व प्रसारित किया जा चुका है तथा सोशल मीडिया पर काफ़ी लोकप्रिय भी हैं।आपके वीडियो ग़ज़ल एल्बम 'तेरी सूरत' को मशहूर म्यूज़िक कम्पनी 'टी-सीरीज़' द्वारा अपने यू-ट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। आप फ़िल्म राइटर्स एसोसिएशन व इंडियन परफार्मिंग राइट सोसाइटी के सदस्य भी हैं।सम्पर्क : 34, हसन गार्डन कॉलोनी, कमता, चिनहट, लखनऊ-226028 (उ.प्र.)मो.: 09415197772, 08181967009ई-मेल : sahil7772@gmail.com

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us