Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Tohfa Aur Tohfa

by Surinder Geet
Save 35% Save 35%
Current price ₹293.00
Original price ₹450.00
Original price ₹450.00
Original price ₹450.00
(-35%)
₹293.00
Current price ₹293.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9789362872593
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Publication Date:
  • Pages: 180
  • Original Price: INR 450.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 350 grams
  • BISAC Subject(s): Short Stories (single author)

तोहफ़ा और तोहफ़ा : सुरिन्दर गीत अपने पहले कहानी-संग्रह तोहफ़ा के छपने से पहले ही बतौर एक सुहृदय, संवेदनशील, मनुष्यपक्षीय मूल्यों-मान्यताओं की सजग प्रतिबद्ध कहानीकार के रूप में चर्चा में आ चुकी थीं। उनकी पृष्ठभूमि में कार्यशील उसकी कहानियों के भीतर का गुँथा हुआ सामाजिक-सांस्कृतिक यथार्थ है जो पूरब और पश्चिम के समाजों की रंग, नस्ल, जात-पाँत, धार्मिक कट्टरता के साथ ओतप्रोत होने के कारण निर्दोषों, मासूमों और स्त्रियों पर मानसिक और शारीरिक अकथ और असह्य अत्याचार और शिखर के जुल्म करने से बाज़ नहीं आता। कहानी की बनावट और बनावट के कथात्मक वृत्तान्त की कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए उनके पास अनोखा ढंग है जो उनको अपने समकालीन लेखकों से अलहदा करता है। वह अपनी कहानियों में लच्छेदार खोखली बुझारतें नहीं डालतीं, अपितु पात्रों का सहज मनो-विश्लेषण करती हुई अपने मनोरथ की ओर बढ़ती हैं। कहानी-संग्रह तोहफ़ा और तोहफ़ा की कहानियों से विचरते हुए यूँ प्रतीत होता है, जैसे वह सामाजिक अन्याय, धोखाधड़ी, चालों-कुचालों और ऐसे अन्य मानवीय पक्षपातों को भुलाने के लिए लिख रही हैं, जो सहज ही सामाजिक- इतिहास का धर्म-निरपेक्ष दस्तावेज़ बन गया हो। इस संग्रह की कहानियों में यह सच्चाई उभरकर सामने आती है कि ‘मैं' पात्र स्व-मुखी नहीं, बल्कि पर-मुखी है, उसमें समूचे वर्ग का प्रतिनिधित्व है। कहानियों को पढ़ने के उपरान्त भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि इनके अन्दर का सच और तथ्य, कथ्य और विषय के कारण यह पंजाबी भाषा तक सीमित नहीं रहेंगी और इनका प्रसार व विस्तार भारतीय भाषाओं सहित विश्व की अन्य भाषाओं में भी होगा।सुरिन्दर गीत ने स्थापित पंजाबी कवयित्री से एक कहानीकार के तौर पर एक पुख्ता पहचान बनाई है जो उनके खुद के लिए और पंजाबी साहित्य के लिए सुखद संकेत है।- बलबीर माधोपुरी

सुरिन्दर गीत -पंजाबी की सुपरिचित कवयित्री - कथाकार । एक कहानी-संग्रह तोहफ़ा 2023 में छपा तथा गद्य वार्ता की एक किताब धी दा क़र्ज़ 2019 में।इसके अलावा आठ कविता-संग्रह और दो ग़ज़ल-संग्रह प्रकाशित ।तोहफ़ा और तोहफ़ा हिन्दी में पहला कहानी-संग्रह है।वर्तमान में कैनेडा में निवास ।܀܀܀܀܀܀सुभाष नीरव -मूल नाम : सुभाष चन्द्रकथाकार, कवि एवं अनुवादक ।गत साढ़े चार दशकों से हिन्दी में मौलिक लेखन के साथ-साथ पंजाबी से हिन्दी में अनुवाद-कार्य में संलग्न । हिन्दी में छह कहानी-संग्रह, तीन लघुकथा-संग्रह, तीन कविता-संग्रह, दो बाल कहानी-संग्रह तथा छह हिन्दी कहानी-संग्रहों का सम्पादन । एक कहानी-संग्रह पंजाबी में भी प्रकाशित | क़रीब 700 पंजाबी कहानियों और 70 किताबों का अनुवाद प्रकाशित । अनुवाद के लिए भारतीय अनुवाद परिषद का 'डॉ. गार्गी गुप्त द्विवागीस पुरस्कार' (2016-17), 'इंडिया नेटबुक्स अनुवाद रत्न पुरस्कार' (2023) और 'वैली ऑफ़ वर्ड्स बुक अवार्ड' (2024) (देहरादून) से सम्मानित ।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us