Skip to content

Booksellers & Trade Customers: Sign up for online bulk buying at trade.atlanticbooks.com for wholesale discounts

Booksellers: Create Account on our B2B Portal for wholesale discounts

Weight Loss Ke 101 Tips

by Dr Anil Chaturvedi
Sold out
Current price ₹350.00
Original price ₹500.00
Original price ₹500.00
Original price ₹500.00
(-30%)
₹350.00
Current price ₹350.00

Ships in 7-10 Days

Free Shipping in India on orders above Rs. 500

Request Bulk Quantity Quote
+91
Book cover type: Hardcover
  • ISBN13: 9788177212358
  • Binding: Hardcover
  • Subject: N/A
  • Publisher: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publisher Imprint: Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
  • Publication Date:
  • Pages: 240
  • Original Price: INR 500.0
  • Language: Hindi
  • Edition: N/A
  • Item Weight: 312 grams
  • BISAC Subject(s): Healthy Living

मोटापा उठना-बैठना भी मुश्किल कर देता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ व्यक्‍त‌ि को बीमारियों के अलावा सुस्ती भी घेरती है। वास्तविकता तो यह है कि मोटापा और शरीर का वजन बढ़ना ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है। अधिक वसायुक्‍त आहार का सेवन करना भी मोटापे का कारण है। मोटापा एक ऐसी बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है।जिस प्रकार खाँसी और कब्ज को रोगों का घर कहा जाता है, वैसे ही मोटापे को भी कई बीमारियों का जनक माना जाता है। दरअसल, अधिक मोटे व्यक्‍त‌ि के शरीर में चरबी ही बढ़ती है, अन्य धातुएँ उतनी नहीं बढ़तीं। मोटा व्यक्‍त‌ि भूख शांत करने के लिए नहीं खाता, बल्कि स्वाद की इंद्रियों को शांत करने के लिए कई तरह के भोजन करता है। इसे इस प्रकार भी कह सकते हैं कि अतिरिक्‍त भोजन मिलने पर, आराम-तलब होने पर और परिश्रम न करने पर हमारा शरीर अनावश्यक चरबी एकत्र करने लगता है। यही मोटापे का कारण है।प्रस्तुत पुस्तक में ऐसे उपयोगी तरीके बताए गए हैं, जिन पर अमल करते हुए कोई भी व्यक्‍त‌ि अपने शरीर का वजन घटाकर अतिरिक्‍त‌ मोटापे से निजात पा सकता है। वजन घटाने के व्यावहारिक टिप्स बतानेवाली अत्यंत उपयोगी पुस्तक।

सन् 1974 में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से एम.डी. मेडिसिन की उपाधि प्राप्‍त की, वहीं सीनियर रजिस्ट्रार तथा फिजिशियन के रूप में कार्य किया। सन् 1983 से 1989 तक नारू में विश्‍वप्रसिद्ध मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. पॉल जिमैट के साथ मधुमेह रोग पर अनुसंधान किया। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, एस्कॉर्ट हृदय संस्थान, शांति मुकुंद अस्पताल, दीपक मेमोरियल अस्पताल में रहे। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में स्वास्थ्य विषयों पर अनेक महत्त्वपूर्ण लेख प्रकाशित। केंद्रीय हिंदी संस्थान का ‘डॉ. आत्माराम सम्मान’ (2013), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का ‘डॉ. डी.एन. दत्ता सम्मान’ (2008), ‘डॉ. ठक्कर सम्मान’ (1996) तथा ‘डॉ. भिडे पुरस्कार’ (2004) प्राप्‍त। वर्ष 1996 में ‘राष्‍ट्रीय हिंदी सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया। सन् 2005 में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा ‘विज्ञान भूषण सम्मान’, सन् 2006 में ‘चिकित्सा और हम’ पुस्तक पर हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा ‘साहित्यिक कृति सम्मान’।संप्रति संयुक्‍त सचिव, इंडियन कॉलेज ऑफ फिजीशियन, प्रमुख चिकित्सा परामर्शदाता, जीवन-शैली रोग एवं प्रिवेंटिव हेल्थ, ‘नेशनल कमीशन ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स इन हेल्थ’ के भूतपूर्व सदस्य रहे।

Trusted for over 49 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us